डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल हुए नए सदस्य गुरमीत सिंह खुडियां ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर पदभार संभाला।
स.खुडियां के साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, चेतन सिंह जौडामाजरा, कुलदीप सिंह धालीवाल और ब्रम शंकर जिंपा और विधायक जगरूप सिंह गिल, प्रो. बलजिंदर कौर, गुरदित सिंह सेखों, रजनीश दहिया, जगदीप गोल्डी कंबोज, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, दविंदर सिंह लाडी धौंस, नरिंदर पाल सिंह सवना, अमनदीप गोल्डी मुसाफिर, मनजिंदर सिंह लालपुरा और सरवन सिंह धुन्न की उपस्थिति में अपना पद संभाला।
ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा
इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते स.खुडियां ने नई नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
इस मौके पर लंबी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लंबी विधानसभा क्षेत्र से विधायक स.खुड़ियां को कैबिनेट मंत्री बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों से जुडे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू