डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स. बलकार सिंह ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में केबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ और विधायकों की हाज़िरी में स्थानीय निकाय और संसदीय मामले विभाग के केबिनेट मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है।
ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा
इस दौरान केबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान का नयी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वह सौंपी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका मिलना गर्व की बात है और मैं पंजाबियों को भरोसा दिलाता हूं कि उनको अति-आधुनिक प्राथमिक सुविधाएं प्रदान करूँगा।‘‘ उन्होंने कहा कि हम आम लोग हैं और आम लोगों की मुश्किलों को अच्छी तरह समझते हैं।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे राज्य को ‘रंगला पंजाब‘ बनाने के लिए पहले दिन से ही पूरी दृढ़ता के साथ अथक मेहनत कर रही है और मुख्यमंत्री निश्चित रूप से राज्य को विकास की राह पर ले जाएंगे। इस मौके पर पहुँचे केबिनेट मंत्रियों ने आशा जताई कि स. बलकार सिंह की मेहनत, कुशलता और दूरदर्शी विचार पंजाब राज्य और पंजाबियों का विकास होगा।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली
https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ