डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Ordinance Matter केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इस बीच अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी समय मांगा, जिसको लेकर अब कांग्रेस आलाकमान दिल्ली और पंजाब के नेताओं संग बैठक कर रहा है।
दिल्ली के नेताओं ने साथ देने से किया मना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अभी पंजाब और दिल्ली के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में दिल्ली के अधिकारियों के स्थानांतरण पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर आप द्वारा कांग्रेस का समर्थन मांगने के मुद्दे पर चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली और पंजाब के कांग्रेस नेताओं की बैठक में दिल्ली के नेताओं ने उनसे कहा कि दिल्ली में आप से कोई गठबंधन नहीं होना चाहिए। उन्होंने उनसे यह भी कहा कि दिल्ली के अधिकारियों के स्थानांतरण पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर पार्टी को अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े नहीं दिखना चाहिए। हालांकि, नेताओं ने अंतिम फैसला लेने का जिम्मा आलाकमान पर छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली के साथ मनीष चतरथ, देवेंद्र यादव और हारून यूसुफ को बुलाया गया था।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन
https://youtu.be/i5hhhQj5K8E