डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक विज्ञापन की तस्वीर पोस्ट की है। प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले की शिकायत डीजीपी चंडीगढ़ से की है। ऐसे में उन पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
आईटी एक्ट की धारा 419, 469, 500 और धारा 66 सी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें प्रतिरूपण, जालसाजी, मानहानि जैसे अपराध शामिल हैं। प्रताप सिंह बाजवा का चंडीगढ़ के सेक्टर 8 में घर है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले की शिकायत पुलिस को गुरुवार शाम को मिली। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और यह कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग
जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर जारी इस पोस्ट को हटा दिया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या डिलीट किए गए पोस्ट की तकनीकी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही पुलिस इस पोस्ट के सोर्स और फेसबुक अकाउंट की भी जांच कर रही है। बाजवा के मुताबिक, उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। हालांकि उन्होंने इस मामले में ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू