डेली संवाद, चंडीगढ़। Pearl Scam: पर्ल्स ग्रुप (Pearl Group) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पर्ल्स ग्रुप के 60,000 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच अब SIT करेंगे। अब SIT पंजाब के करीब 10 लाख लोगों से ठगी करने वाली कंपनी पर्ल ग्रुप की जांच करेगी। पंजाब सतर्कता ब्यूरो के निदेशक राहुल एस. इस टीम ने छह अधिकारियों को जोड़ा है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
इनमें विजिलेंस ब्यूरो के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) कंवलदीप सिंह, एआईजी दलजीत सिंह राणा, विजिलेंस ब्यूरो (मुख्यालय) के डीएसपी सलामुद्दीन, मुख्यालय में रोपड़ रेंज के डीएसपी नवदीप सिंह, विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर रेंज के इंस्पेक्टर मोहित धवन व ईसी विंग माधवी कल्याण शामिल हैं। ये आदेश सतर्कता ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने जारी किए हैं।
बता दें कि पर्ल्स ग्रुप ने पंजाब सहित देशभर में 5 करोड़ आम लोगों से खेती और रियल एस्टेट जैसे कारोबार में पैसे लगाने के नाम पर 60,000 करोड़ रुपए की राशि जुटाई, जिसमें से अकले पंजाब में करीब 10 लाख लोगों से ठगी की गई है। कंपनी ने यह निवेश 18 वर्षों के दौरान गैरकानूनी तरीके से हासिल किया।
ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग
जब लौटाने का समय आया तो कंपनी पीछे हटने लगी। तब इस मामले में सेबी ने दखल दिया था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। वहीं इस ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रुप की संपत्तियां बेचकर लोगों के पैसे की भरपाई कराने का वादा किया था।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू