डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के लोगों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बड़ी सौगात दी है। खबर है कि आदमपुर रोड का शिलान्यास सीएम मान करेंगे। जालंधर उपचुनाव के प्रचार के दौरान भगवंत मान ने इस बात का लोगों से वादा किया था।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
जालंधर उपचुनाव के नतीजों आने के हफ्ते के अंदर ही रोड का काम शुरू हो गया है। इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद सुशील रिंकू भी मौजूद रहेंगे। लंबे समय से लोगों की तरफ से मांग की जा रही थी कि आदमपुर रोड बने।
ਜਲੰਧਰ ਚੋਣ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਦੌਰਾਨ ਅਸੀਂ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਨਤੀਜਾ ਭਾਵੇਂ ਜੋ ਵੀ ਆਏ…ਆਦਮਪੁਰ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਚੋਣ ਜ਼ਾਬਤਾ ਹਟਦੇ ਹੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਾ ਦਿਆਂਗੇ…
ਮੈਂਨੂੰ ਇਹ ਦੱਸਦਿਆਂ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਆਪਣੀ ਜਲੰਧਰ ਫੇਰੀ ਦੌਰਾਨ ਆਦਮਪੁਰ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦੇਵਾਂਗੇ
ਜੋ ਕਹਿੰਦੇ ਹਾਂ, ਉਹ ਕਰਦੇ ਹਾਂ… pic.twitter.com/Lob7hvnSMZ— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 17, 2023
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
इस बात की जानकारी खुद भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि ‘हमने जालंधर चुनाव के प्रचार के दौरान जनता से वादा किया था कि नतीजा चाहे जो भी हो…हम चुनाव आचार संहिता हटते ही आदमपुर रोड पर काम शुरू करेंगे…. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आज मैं अपने जालंधर दौरे के दौरान आदमपुर रोड का निर्माण शुरू करूंगा’।