डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा चुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर सारी राजनीति पार्टी सक्रिय मोड पर नजर आ रही है। अपनी-अपनी पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जोरो शोरो से पार्टी द्वारा रैली निकाली जा रही है इसी के साथ ही एक दूसरे की पार्टी पर तंज भी कसे जा रहे है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
इसी को लेकर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) से बड़ा सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की तरफ से अकाली दल के हक में प्रचार करने पर सवाल किया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘एक ऐसी राजनीतिक पार्टी जिसके ऊपर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के इल्जाम लगते है उस पार्टी के हक में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष द्वारा वोट के लिए प्रचार करना न्यायसंगत है??? क्या यह लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं?’
ਇੱਕ ਅਜਿਹੀ ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀ ਜਿਸ ਉੱਪਰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲੱਗਦੇ ਨੇ… ਉਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹੱਕ ‘ਚ SGPC ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੁਆਰਾ ਵੋਟਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨਾ ਕਿੰਨਾ ਕੁ ਜਾਇਜ਼ ਹੈ ??? ਕੀ ਇਹ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨਾਲ ਖਿਲਵਾੜ ਨਹੀਂ ??
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2023