डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भूमि और संपत्ति पंजीकरण को लेकर जालंधर के आरटीआई कार्यकर्ता संजय सहगल ने भूमि और संपत्ति पंजीकरण पर 2.25% स्टांप शुल्क छूट प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाने की पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब सरकार से अपील की है।
ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भूमि और संपत्ति के पंजीकरण पर 2.25% स्टाम्प शुल्क छूट प्राप्त करने की समय सीमा को 30 जून तक बढ़ा दी जाए क्योंकि समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी परंतु अप्रैल के महीने में सरकारी छुट्टियों की संख्या थी।
https://twitter.com/SanjaySehgal786/status/1651878898186227718
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जालंधर संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव चल रहा है क्योंकि अधिकारी चुनाव प्रक्रिया की बैठकों में व्यस्त हैं। लोगों ने भूमि के पंजीकरण पर स्टांप शुल्क छूट की सुविधा का लाभ नहीं उठाया है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है।