डेली संवाद, पंजाब। Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) पंचतत्व में विलीन हो गए है। मुक्तसर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव बादल में उनका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव के शमशान घाट में जगह काम होने के कारण होना संस्कार उनके किन्नुओं वाले बाग में किया गया है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
वहीं इस गमगीन माहौल में मौजूद लोगों ने प्रकाश सिंह बादल अमर रहे के नारे लगाए। पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने बादल को अंतिम सलामी दी। श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एन. सी.पी प्रमुख शरद पवार, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, श्री दरबार साहिब के प्रमुख ग्रंथी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार आदि पहुंचे।