डेली संवाद, पंजाब। Parkash Singh Badal Funeral: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में किया जाएगा। प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार करने वाली जगह पर पहुंच गया है। यहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। इससे पहले सुबह अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर घर पर रखा गया। बादल गांव में मातम का माहौल है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर से लोग पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी यहां अपना दुख जाहिर करने पहुंचे हैं। 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब पौने 8 बजे मोहाली के अस्पताल में निधन हुआ था। उन्हें सांस की तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था। वे पंजाब के 5 बार CM रहे। वहीं लंबी विधानसभा सीट से लगातार 10 बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की।