डेली संवाद, मुंबई। Accident News: इस समय की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 11 गाड़ियां टकरा गई है। कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायल हुए लोगों को अस्पातल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अभी तक किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है। यह हादसा खोपोली निकास के पास हुआ है। हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस की इसकी सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
यह दुर्घटना एक्सप्रेस वे के मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली निकास के पास हुई है, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है। पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।