डेली संवाद, कपूरथला। Crime News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के कपूरथला से सामने आ रही है। खबर है कि कपूरथला के गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह अरदास के समय निहंग सिंहों के 2 गुटों में विवाद हो गया, जिसमें किरपानो से एक दूसरे पर हमला कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
इस दौरान 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों पक्षों में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकार को लेकर तकरार हुई है। घायलों को कपूरथला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। एक घायल को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह सारी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
बताया जा रहा है कि घायलों में एक बजुर्ग महिला भी शामिल है जो संस्था की प्रधान बताई जा रही है। घटना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।