डेली संवाद, चंडीगढ़। Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। स्वास्थय विभाग के अनुसार एक महीने के अंदर कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या 2 हजार को पार कर 2101 पर जा पहुंची है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटों में 3197 सैंपल जांच के लिए भेजे जिनमें से 207 पॉजिटिव पाए गए है।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
यह भी बात सामने आई है। 11 लेवल-2 के कोरोना पीड़ितों को ऑक्सीजन पर जबकि एक मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में आक्सीजन सपोर्ट रखा है। लुधियाना में कोरोना से संक्रमित 44 मरीजों को ठीक डिक्लेयर कर दिया गया जबकि पिछले 24 घंटों में 51 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
इनमें 5 हैल्थकेयर वर्कर व 4 जेल के हवालाती भी शामिल हैं। इसके अलावा 20 मरीजों में फ्लू के लक्षण मिले। 4 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए, 9 पॉजिटिव मरीजों का अता पता लगाया जा रहा है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,14,229 हो गई है। इनमें से 3023 मरीजों की मौत हो चुकी है।