डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश पर जालंधर लोकसभा की सभी विधानसभाओं मे अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता ने अपने-अपने बूथ पर लोकसभा उपचुनाव जालंधर के तहत भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष मे अपने-अपने क्षेत्र में पड़ते इलाके मे वोट मांगें।
इसी कड़ी में जालंधर के पूर्व मेयर व पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश राठौर व रमन पब्बी ने अपने बूथ के अधीन आते इलाके के कार्यकर्ताओं व युवाओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमे लोगो मे भी भाजपा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने इस जनसंपर्क मे घर-घर जाकर लोगो को भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील करते हुए कहा कि लोगो के समर्थन को देख कर साफ दिख रहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे हर बूथ पर विजय हासिल करेगी। क्योंकि लोग कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की सरकारों द्वारा हर वर्ग से की गई धक्केशाही व झूठे वादों से तंग आ चुकी है।
आम आदमी पार्टी के शासन में पिछले एक वर्ष में पूरे राज्य मे तेज़ी से बढ़ रही गुंडागर्दी हर तरफ हो रहे भ्रष्टाचार, हर गली मोहल्ले मे चल रही नशाखोरी पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसलिए सभी पंजाब के भविष्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी को विकल्प के रूप में चुन चुकी है। जिसके चलते सब लोग भाजपा के समर्थन मे काम कर रहे है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
जालंधर को असलियत मे स्मार्ट सिटी सिटी केवल भाजपा की केंद्र बना सकती है। क्यूंकि इस चुनाव को लेकर युवाओ मे भारी उत्साह देख कर जनता भी साफ बोल रही है कि हमारे परिवार व कारोबार की सुरक्षा सुविधा को मजबूत केवल भाजपा कर सकती है। जिस विकास का सबूत भाजपा शासित राज्य सरकारें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात समेत अलग अलग राज्य मे दे रही है।