डेली संवाद, चंडीगढ़। Surya Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज सुबह-सुबह ही लग गया है। यह ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगा। अब यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगा है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। जिस तरह से ग्रह-नक्षत्रों के बदलने का प्रभाव राशियों पर भी पड़ता है। ठीक उसी तरह सूर्य ग्रहण का भी सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण कैसा होगा और यह कहां-कहां दिखाई देगा।
इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
सूर्य ग्रहण की घटना का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव का विशेष महत्व होता है। सूर्यदेव आत्मा और आरोग्य के कारक हैं, ऐसे में जब भी सूर्यदेव के ऊपर ग्रहण लगता है तो व्यक्ति की आरोग्य क्षमता को प्रभावित करता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य देव के ऊपर कुछ देर के लिए पापी ग्रह राहु का प्रभाव अधिक रहता है। ऐसे में इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए सूर्य देव के बीच मंत्र का जाप करना बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें सूर्यदेव से संबंधित मंत्रों का जाप करना होता है।