डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिले लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना का हीरो बेकरी चौक आज से करीब 1 महीने के लिए बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला लुधियाना में पक्खोवाल रेल अंडर ब्रिज निर्माण के चलते लिया गया है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
वहीं दूसरी तरफ हीरो बेकरी चौक बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोनों ओर से आने वाले वाहनों के लिए यहां यातायात बंद रहेगा। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का नक्शा भी जारी भी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
यातायात अधिकारियों ने कहा कि लोग हीरो बेकरी चौक से पखोवाल रोड वाया लेयर वैली और इश्मित सिंह नगर होते हुए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। आपको बता दे कि यात्रियों को गाइड करने के लिए साइनबोर्ड और बैरिकेड्स भी लगा दिया गए है बताया जा रहा है कि जवानों को भी तैनात किया जाएगा।