डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी सुशील रिंकू (Sushil Rinku) के चुनाव प्रचार को उस समय भारी बल मिला, जब आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जालंधर केंद्रीय विधानसभा की रैली में टीम रमन अरोड़ा सैकड़ों की गिनती में इकट्ठा होने लगे।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थी
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर सैंट्रल हलके के साईं दास स्कूल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। यह रैली आज 3:00 बजे शुरू होने वाली है। इस रैली को एतिहासिक बनाने के लिए टीम रमन अरोड़ा पिछले कई दिनों से जुटी थी।
टीम रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर शहर में अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक सभा करवाने में कई दिनों से जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू मैदान में उतरे हैं उसी दिन से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में दिन रात एक कर सुशील रिंकू के हक में चुनाव प्रचार शुरू किया हुआ है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
आज की चुनावी सभा की तैयारियों को लेकर भी विधायक रमन अरोड़ा द्वारा बीते दिनों में मोहल्ला स्तर पर सैकड़ों नुक्कड़ बैठक की गई। आज की चुनावी सभा में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के ग्राउंड में पहुंचने की संभावना है।