डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले दो गुटों में झमकर झड़प हो गई है। इस दौरान कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मामला AAP के रोड शो के दौरान बताया जा रहा है। रोड शो के दौरान दो गुटों के लड़के आपस में भिड़ गए।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
AAP के प्रत्याशी सुशील रिंकू का आज नामांकन है। इस दौरान रोड शो निकाला जा रहा है। रोड शो के दौरान आप के वर्करों में खूनी झड़प हो गई। इसमें कई लड़के घायल बताए जा रहे हैं। डीसी दफ्तर के हुई इस झड़प में पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
आपको बता दें कि प्रत्याशी सुशील रिंकू के नामांकन के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान शहर आ रहे हैं। उससे पहले डीसी दफ्तर के बार यह झड़प हुई है। फिलहाल पुलिस ने किसी को न तो रोका और न ही कोई मामला दर्ज किया।