डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab Vigilance Bureau: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम चल रही है और इसी मुहीम ने चलते आज विजिलेंस ने ए.एस.आई. को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने राजिंदर सिंह जिला होशियारपुर के हरियाना पुलिस थाना में तैनात ए.एस.आई. को 5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस मुलाजिम के खिलाफ संजू उर्फ आशू ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके खिलाफ हरियाणा थाने में दर्ज एक केस का अदालत में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत लेने की मांग की।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
उन्होंने कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज के थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।