डेली संवाद, जालंधर। Crime News Jalandhar: जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। यहां संतोखपुरा मोहल्ले से एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला है। महिला किराए के घर में अपने दोस्त के साथ लिव-इन में रह रही थी। शव रजाई में लिपटा हुआ था और बदबू आ रही थी। महिला का पार्टनर विनोद फिलहाल फरार है।
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO
पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। मृतका के परिजनों का कहना है कि उसका तलाक हो चुका था और विनोद, जिसके साथ वह रहती थी, वह भी एक बच्चे का बाप है। विनोद का परिवार धोगड़ी में रहता है, जबकि वह महिला के साथ संतोखपुरा में रहता था।
महिला जिसका शव संतोखपुरा के एक घर से बरामद हुआ है उसका मालिक हिमाचल प्रदेश में रहता है। उसने विनोद को घर किराए पर दे रखा था। पीड़ित परिवार ने बताया कि आज दोपहर लिव-इन में रह रही महिला का जीजा और बहन दोनों संतोखपुरा में उससे मिलने पहुंचे तो आगे गेट बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई रिप्लाई नहीं आ रहा था।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
गेट के अंदर से बहुत गंदी बदबू आ रही थी। रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ। वे गेट फांद कर अंदर गए तो देखा कि महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में रजाई में लिपटा हुआ पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत महिला के माता-पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों का कहना था महिला कई दिनों से फोन नहीं उठा रही थी।
विनोद और महिला दोनों पहले से शादीशुदा थे और महिला का तलाक हो चुका था। जबकि विनोद का तलाक नहीं हुआ था। दोनों के एक बच्चा भी है। लड़की के जीजा के मुताबिक लड़की की पहले शादी हुई थी, लेकिन फिर तलाक हो गया। उसका संपर्क विनोद वासी धोगड़ी के साथ हुआ। दोनों पिछले लगभग दो साल से संतोखपुरा में रह रहे थे।