डेली संवाद, जालंधर। Hookah Bar in Jalandhar: जालंधर पुलिस की सख्ती के बाद शहर में हुक्का बार खुलेआम चल रहा है। पुलिस थाना-1 में पड़ते डीएवी कालेज के पास फ्लाई ओवर के बिल्कुल साथ और मकसूदां चौक के पास खुलेआम हुक्का बार चल रहा है। यहां कालेज के छात्रों को खुलेआम हुक्का परोसा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
जानकारी के मुताबिक डीएवी कालेज के पुल के पास M नाम से हुक्का बार चल रहा है। इस बार में कालेज के लड़के औऱ लड़कियों को हुक्का परोसा जा रहा है। लगातार शिकायतों के बाद मीडिया टीम ने इन जगहों पर स्टिंग आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान इस बार में सरेआम हुक्का परोसने की तस्वीरें सामने आईं। छात्रों से एक हुक्का के बदले 1000 रुपए लिए जाते हैं।
इसके बाद मीडिया की स्टिंग आपरेशन की टीम पुलिस थाना नंबर-1 में ही मकसूदां चौक के पास बनी एक इमारत में पहुंची। यहां लड़के और लड़कियों से फीस लेकर ऊपर भेजा जाता। ऊपर हुक्का परोसा जाता और साथ भी ड्रग्स भी बेचा जाता है। स्टिंग आपरेशन के दौरान साफ दिखा कि हुक्का बार चलाने वालों की सीधी तौर पर पुलिस से सैटिंग है। जिससे उनको पुलिस का भी कोई भय नहीं है।
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO
इस बारे में जब पुलिस थाना-1 के एसएचओ से बात की गई तो एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस मुलाजिम भेजकर चेकिंग करवाएंगे। अगर वहां कुछ अऱाजक मिला तो उसे बंद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों जगहों पर पुलिस की टीम भेजी जाएगी।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू