डेली संवाद, चंडीगढ़। Maa Shailputri: माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप को शैलपुत्री (Maa Shailputri) के नाम से जाना जाता है। माता शैलपुत्री पर्वत राज हिमालय की पुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पैदा होने के करण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। साधक इनकी आराधना कर मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।
शैलपुत्री अत्यंत कोमल हृदय की और दयालु स्वभाव की मानी जाती हैं। इसलिए साधक इनकी साधना करते हैं और इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इनकी आराधना के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन ब्रह्ममुहुर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और फिर माता के आसान वाले स्थान को गंगा जल से शुद्ध करें।
ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश
इसके बाद आसान पर लाल कपड़ा बिछाकर माता का फोटो या मूर्ति रखें। अब साफ सुथरी और पवित्र जगह मिट्टी को वृताकार में रखें ध्यान रहे की मिट्टी उतना जरूर डालना है जिसमें जौ का बीज अंकुरित हो जाए उसके बाद बीच में मिट्टी या पीतल के कलश को रखें अगर संभव हो तो आप स्वर्ण कलश भी रख सकते हैं।
मां शैलपुत्री की षोडशोपचार विधि से की जाती है पूजा
पूरे विधि-विधान और सावधानी से कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री का ध्यान करते हुए नौ दिन व्रत का संकल्प लें। तत्पश्चात प्रथम पूज्य गणपति का आह्वान करें। आपको बता दें कि मां शैलपुत्री का पूजा षोडशोपचार विधि से की जाती है। जिसमें सभी नदियों, तीर्थों और दिशाओं का भी आह्वन किया जाता है। अब आपको माता के श्री चरणों में कुमकुम अर्पित करना है और अक्षत चढ़ना है।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां
इस पूजा में माता को सफेद फूल अर्पित किए जाते हैं अगर आपको सफेद फूल उपलब्ध नहीं हो पता है तो वैसी स्थिति में पीले या लाल फूल भी अर्पित कर सकते हैं। इतने के बाद धूप दीप आदि दें और इसके बाद अब बारी आती है माता को भोग लगाने की यूं तो अमूमन माता शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाया जाता है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू