डेली संवाद, जालंधर। Amritpal Singh: पंजाब से बड़ी खबर है। खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दूसरे दिन भी राज्य में अभियान छेड़े हुए है। इधर, जालंधर रेंज के DIG स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमृतपाल के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन का खुलासा किया। ऐसे में अब इस केस में NIA की एंट्री हो सकती है।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां
पुलिस ने एक और खुलासा किया। उसके मुताबिक अमृतपाल ने आनंदपुर खालसा फोर्स (AKF) नाम से अपनी प्राइवेट आर्मी बनाने की तैयारी कर ली थी। उनके घर और साथियों से बरामद हथियारों पर AKF लिखा मिला। अमृतसर रूरल के SSP सतिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल के एक करीबी से 100 से ज्यादा अवैध कारतूस मिले। पूछताछ में उसने बताया कि अमृतपाल ने उसे ये कारतूस दिलाए थे।
अमृतसर पुलिस ने अमृतपाल और उनके 7 साथियों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को इन 7 लोगों को जालंधर के मैहतपुर से पकड़ा गया था। इनमें गुरलाल सिंह, सवरीत सिंह, अमनदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरवीर सिंह और अजयपाल सिंह शामिल है। पुलिस को इनसे 12 बोर की 6 राइफल और 193 कारतूस मिले थे। ये सभी अवैध हथियार निकले जिनका कोई लाइसेंस नहीं है। इसी वजह से आर्म्स एक्ट में नया केस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे
अमृतपाल की गिरफ्तारी की सूचना शनिवार दोपहर में आई थी, मगर देर रात पुलिस ने बताया कि वह फरार है। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया जा सकता है। पुलिस अब तक ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे कई राइफलें और रिवॉल्वर बरामद हुए हैं। अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया गया। कलसी एक्टर और प्रोड्यूसर है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
अमृतपाल के लिंक ISI के साथ जुड़े होने के प्रारंभिक संकेत मिलने के बाद केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई। अमृतपाल को विदेश से फंडिंग मिलने का शक है। उसके महंगी गाड़ियों में सफर करने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में इस केस में जल्दी ही NIA की एंट्री हो सकती है।