डेली संवाद, चंडीगढ़। Chaitra Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व (Navratri) का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी हैं, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
![Chaitra Navratri 2023: इस दिन से शुरू है चैत्र नवरात्रि, जानें डेट और टाइम 2 image credit: google.com](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2023/03/chaitra-.jpg)
चैत्र नवरात्रि जल्द ही शुरू होने जा रही है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाए तो मां प्रसन्न होकर आपके घर को धन धान्य से भर देती हैं। नवरात्रि का महापर्व देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें, मां दुर्गा को सुख-समृद्धि की देवी भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी
नवरात्रि के दिनों में लोग अपने घरों में अखंड ज्योति जलाते हैं और इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्र में कलश स्थापना (Ghatasthapana Time) का भी विधान है। ऐसे में इस साल नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है? आइए जानते हैं।
यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
चैत्र नवरात्रि 2023: तिथि और मुहूर्त
इस वर्ष चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी। अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर यह तिथि भी समाप्त हो जाएगी। वहीं उदय तिथि के अनुसार, 22 मार्च 2023 से नवरात्रि का प्रारंभ होगा।
अष्टमी और नवमी तिथि का महत्व
नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 29 मार्च 2023 को है। वहीं नवमी तिथि 30 मार्च 2023 को है। इन दोनों दिनों में कन्या पूजन किया जाता है। कहते हैं इसके बिना 9 दिन की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए समय और दिन का खास ध्यान रखें।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू