डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: श्री कष्ट निवारण बालाजी परिवार की तरफ से श्रीमद् भागवत कथा के भव्य आयोजन के पांचवें दिन जालंधर वासियों के साथ मिलने और प्रभु चरणों में हाजिरी लगवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब सरकार सरदार भगवंत मान की धर्मपत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर जालंधर पहुंची।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा की तरफ से सीनियर आम आदमी पार्टी नेता राजकुमार मदान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान डॉ गुरमीत कौर ने कहा धर्म और संस्कृति के प्रचार के लिए विधायक रमन अरोड़ा द्वारा अपने क्षेत्र में करवाए जा रहे सामाजिक धार्मिक कार्य बहुत ही सराहनीय है और हमें पूरी पंजाब सरकार को विधायक रमन अरोड़ा पर गर्व है।
जो समाज में धार्मिक एवं संस्कृति कार्य बहुत ही भव्य तरीके से करवा रहे हैं डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान की तरफ से भी विधायक रमन अरोड़ा को सफल आयोजन की बधाई दी।