डेली संवाद, नई दिल्ली। DELHI MAYOR ELECTION: आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) दिल्ली की नई मेयर चुन ली गई हैं। उन्होंने BJP की रेखा गुप्ता को हराया है। शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले, जबकि रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। बुधवार, 22 फरवरी को मेयर चुनाव के लिए चौथी बार सदन बुलाया गया। इसके बाद सदन में शांतिपूर्वक वोटिंग हुई।
ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ और न ही किसी तरह की नारेबाजी हुई है। करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई वोटिंग 2 घंटे से ज़्यादा वक्त तक चली। मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया। कांग्रेस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने मेयर चुनाव का बायकॉट करते हुए वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
मेयर पद पर आप की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय के जीत दर्ज करने के बाद अब उप मेयर पद के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले माना जा रहा था कि उप मेयर पद के लिए निर्विरोध चुनाव हो सकता है। दिल्ली को 10 साल बाद पूरे शहर के लिए महिला मेयर मिली है। 1958 में दिल्ली नगर निगम का गठन हुआ था और उसी साल पहली मेयर के रूप में स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली चुनी गई थीं।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू