डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार द्वारा डॉ. सतबीर बेदी निवासी सिविल लाइन, दिल्ली को पंजाब शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्ति किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब पर पंजाबियों का अधिकार है, गैर-पंजाबियों या पंजाबी का ज्ञान ना रखने वाले गैर-पंजाबियों को पद और चेयरमैनीयां देना करोड़ों पंजाबियों के साथ सरेआम धोखा है।
गुप्ता ने कहा कि डॉ. सतबीर को पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं आता, जिसकी पंजाब भाजपा कड़ी निंदा करती है। जीवन गुप्ता ने जारी अपनी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, जो पंजाब के बच्चों और छात्रों के बीच पंजाबी की नींव सुनिश्चित करने वाला है, आज पंजाब सरकार ने उसकी कमान उसको सौंप दी है, जो पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं जानता।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में हर व्यक्ति, विद्यार्थी का काम पंजाबी में है, ऐसा आदमी पंजाबियों के साथ न्याय कैसे कर पाएगा, जिसे पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं आता? सिर्फ केजरीवाल के दिल्ली के चेहेतों को खुश करने के लिए ही दिल्ली से लाकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पंजाब सरकार को कंट्रोल किया जा रहा है, भगवंत मान सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं।
ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि वह अपने कुछ सहयोगी स्टाफ को दिल्ली से भी लाए हैं, जो कि और भी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर दिल्ली का आम आदमी पार्टी का नेतृत्व पंजाबियों का हक लूट रहा है। पंजाब के फैसले सिर्फ पंजाबियों को लेने चाहिए, दिल्ली वालों को नहीं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाबी भाषा के प्रति प्रेम तो मात्र दिखावा है, पंजाबी के प्रति भगवंत मान सरकार का रवैया सबके सामने स्पष्ट हो गया है। जीवन गुप्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी को पंजाबियों की काबिलियत पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में एक पंजाबी को नियुक्त किया जाना चाहिए।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू