डेली संवाद, बिहार। Bihar News: बिहार की राजनीति में दोवारा नया मोड़ देखने को मिला है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी बनने का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकरी उन्होंने आज एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी है। उन्होंने जनता दल युनाइटेड (JDU) से अपना नाता तोड़ने की बात कही, उन्होंने कहा कि वह जेडीयू से अपना इस्तीफा दे देंगे और अपनी नई पार्टी बनाएंगे। जिसका नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल होगा।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह जिन उदेश्यों को लेकर पार्टी में आए थे लेकिन वह पूरा नहीं हो पाया। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नितीश कुमार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी लोग जेडीयू में घुटन महसूस कर रहे है उनका मेरी पार्टी में हार्दिक स्वागत है।
ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को राज्य चलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जॉर्ज फर्नाडिंस के कारण नीतीश कुमार मुखिया बने थे। उस समय जनता तबाह थी। हमने बिहार की जनता को उस हालात से निकालने के लिए 10-12 साल तक संघर्ष चला। हम सब साथ रहे। बिहार को खौफनाक मंजर से निकालने में पूरी ताकत लगा दी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
उन्होंने कहा कि उस समय नीतीश ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन अंत भला तो सब भला होता है। बाद में अंत भला नहीं हुआ। आज जिस ओर नीतीश कुमार चल पड़े हैं, वो बहुत बुरा है। उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। कुशवाहा अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी की तमाम जिम्मेदारियां छोड़ रहा हूं।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू