डेली संवाद, नई दिल्ली। YouTube CEO: भारतीय-अमेरिकी मूल के नील मोहन (Neal Mohan) वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) के नए सीईओ (CEO) बनाए गए हैं। हाल ही में यूट्यूब के सीईओ पद से सुसान वोजिकी (Susan Wojcicki) ने अपना इस्तीफा दे दिया था।
अब उनकी जगह नील मोहन लेने वाले है। नील मोहन अभी तक अभी तक यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर थे वे लंबे समय से सुसान वोजिकी के सहयोगी भी रहे हैं।
![YouTube CEO: नील मोहन बने YouTube के नए CEO, जानिए इनके बारे में 2 Susan Wojcicki File Photo](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2023/02/SUSAN.jpg)
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
नौ सालों तक यूट्यूब के सीईओ का पदभार संभलने के बाद सुसान वोजिकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस पद को भारतीय-मूल के अमेरिकी नील मोहन (Neal Mohan) होंगे। सुसान ने एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है। वे अपनी फैमिली, हेल्थ और पर्सनल प्रोजेक्ट को लेकर नया काम शुरू करेंगी।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वे लंबे समय से सुसान वोजिकी के सहायक भी रहे हैं। 2007 में वे Google में शामिल हुए थे। वर्ष 2015 में मोहन यूट्यूब चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के पद पर पहुंचे। नील मोहन ने यूट्यूब में कई बड़े बदलाव में भूमिका निभाई। उन्होंने शॉर्ट्स, म्यूजिक और सब्सक्रिप्शन पर खास ध्यान दिया। इससे पहले नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट में काम कर चुके हैं।