डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: तरनतारन की अदालत ने छह साल पुराने एक मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विरसा सिंह वल्टोहा (Virsa Singh Valtoha) को बरी कर दिया है। विरसा सिंह वल्टोहा के बरी होने से समर्थकों में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनते ही सदर तरनतारन में कांग्रेस कार्यकर्ता तेजप्रीत सिंह पीटर द्वारा धारा 189 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा अदालत में केस लड़ रहे वकील जसइकबाल सिंह ढिल्लों की दलीलों से असहमति प्रगटाते हुए सी.जे.एम. तरनतारन राजेश अहलूवालिया की अदालत ने विरसा सिंह वल्टोहा को बरी कर दिया है। विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ 2017 दौरान पार्टी में दिए धरने दौरान उस समय के डी.सी. खिलाफ अभद्र शब्दावली इस्तेमाल का आरोप था।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
वल्टोहा के बरी होने पर अकाली कार्यकर्ताओं में भारी खुशी है। वल्टोहा ने अदालत से न्याय पाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया और न्याय व्यवस्था का भी शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर एडवोकेट कंवलजीत सिंह समेत कई अकाली नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।