डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों हो गई है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
उन्होंने अपने ट्वीट में टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर, मुंबई और काबुल दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लंबे समय के बाद दिल्ली अब दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है। दिल्ली के लोगों की कोशिश धीरे-धीरे रंग ला रही है। बधाई हो दिल्ली! लेकिन हमें अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
हमारा दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि यह क्षण शहर में प्रदूषण को रोकने में दिल्ली के लोगों के योगदान की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य दिल्ली को दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में लाना है।