डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लश्कर-ए-खालसा संगठन के आंतकी संदीप सिंह खालिस्तानी द्वारा कुछ महीने पहले हिन्दू नेता सुभाष गोरिया व उनकी पत्नी, भाई और बेटे को जान से मारने व पंजाब छोड़ने की धमकियां दी जा रही थी। हिन्दू नेता सुभाष गोरिया द्वारा कई महीनों से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थानों के चक्कर काट रहे थे।
अब हिंदू नेता सुभाष गोरिया ने खुद ही उनको जान से मारने की धमकियां देने वाले आरोपितों को ढूंढ निकाला। इसके बाद गोरिया ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल को दो सप्ताह पहले मिलकर शिकायत दे दी थी। सीपी ने डीसीपी अंकुर गुप्ता को जांच सौंप दी है।डीसीपी अंकुर गुप्ता ने एडीसीपी हैड क्वार्टर जगजीत सिंह सरोया को जांच सौंप दी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया से हिन्दू नेता सुभाष गोरिया, पार्षद वरेश मिंटू, शिव सेना नेता दीपक शर्मा अपने साथियों के साथ आरोपितों के ऊपर कार्रवाई को लेकर मिले। जगजीत सिंह सरोया ने पूरे मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।उधर गोरिया ने कहा कि तीन महीने से लश्कर ए खालसा संगठन के आंतकी संदीप सिंह द्वारा लगातार मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने और पंजाब छोड़ने की धमकिया मिल रही थी।
जिसकी जानकारी वो समय समय पर पुलिस को देते रहे परन्तु आंतकी को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई। गोरिया ने कहा कि दो सप्ताह पहले आंतकी सन्दीप सिंह खालिस्तानी ने खुद फोन कर मुझसे माफी मांगी और उसने खुद कबूला की जालंधर के ही कुछ लोग मुझसे आपको धमकियां दिलवा रहे थे।
ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना
इसके बाद हिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने खुद ही आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया और सारा मामला पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के ध्यान में लाया और लिखती शिकायत की गई। गोरिया ने कहा कि आंतकी संदीप सिंह खालिस्तानी ने बताया कि उसे जालंधर के कुछ लोग ऐसा करने को कह रहे थे बादमे जब उसने धमकी देना बंद कर दिया तो उक्त लोगो ने खुद ही गोरिया को मारकर उसे फ़साने की आंतकी को धमकी देने लगे।
इस सबंध में सारे सबूत और सी सी टी वी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को हिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने दे दी है। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस हिन्दू नेता सुभाष गोरिया व उनके परिवार को धमकिया दिलवाने वाले के ऊपर मामला दर्ज कर गिरफ्तार नही कर पाई है।पुलिस अभी भी तपतिष कर रही है।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .