डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा ने सख्त शब्दों से निंदा करते हुये पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पंजाब को बर्बाद करने वाले तीन इंसान केजरी, राघव, भगवंत मान है।
उन्होंने कहा कि कल दमोरिया पुल के पास एक प्रवासी व्यक्ति की मात्र 300 रुपये की खातिर हत्या कर दी, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से नशेड़ी और लुटेरे दमोरिया पुल के पास रेलवे स्टेशन से जो यात्री दमोरिया पुल से होते हुए अपने घरों की तरफ जाते है यह नशेड़ी उन यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना
इस बाबत कई बार प्रशासन को शिकायत भी दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सख्त कार्यवाही नही की जिसका नतीजा हुआ अब बो लुटेरों के हौंसले इतने बड़ गये कि बो कत्ल करना शुरू हो गये। दमोरिया पुल के नजदीक काजी मंडी नशा बेचने वालों और लुटेरों का गढ़ बन चुका है जिसको शहर के कई नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है और कई पुलिस के लोगों का भी हाथ है और पुलिस वाले आते है और इन अपराधियो से महीना लेकर जाते हैं।
इस अवसर पर मृतक के भाई ने कहा कि सरकार ने उनको मुहावजा देने की जगह घर तक मृतक का पार्थिव शरीर घर तक पहुचाने तक सुविधा नही दी।उन्होंने कहा सबसे 500 रुपये लेकर पार्थिव शरीर घर लेकर आए। इस मौके पर डॉ विनीत शर्मा, गुरप्रीग सिंह रिंकू, देवकीनंदन ठुकराल, प्रशान्त गंभीर ठुकराल, प्रशान्त गंभीर, पवन लूथरा, रामानंद, संजय कुमार, शिव कुमार, राजिन्दर शर्मा, राजीव तिवारी, सोनू, मोहिंदर, अरविंदर कुमार, विशाल कुमार, संदीप तोमर एवं अन्य मौजूद रहे।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .