डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: पेट्रोल (Petrol) की कीमतों को लेकर पंजाब के लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। प्रदेश में पेट्रोल महंगा हो गया है। कैबिनेट की आज हुई बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने पेट्रोल पर 90 पैसे प्रति लीटर सेस लगाने को मंजूरी दी।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा जनता पर लगाया गया यह पहला टैक्स है। कैबिनेट ने आज हुई बैठक के दौरान लंबे समय से प्रतीक्षित औद्योगिक नीति को भी मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार द्वारा 23-24 फरवरी को प्रस्तावित निवेशक शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नीति की स्वीकृति महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस
राज्य सरकार इस नीति को लागू कर 5 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। नीति निवेशकों को लुभाने के लिए औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली की कम दरों पर प्रकाश डाल रही है। 25 करोड़ रुपये तक के निवेश वाली परियोजनाओं को जिला स्तर पर स्वीकृत किया जाएगा।
पंजाब इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को भी मंजूरी
पंजाब सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दे दी है जिसके अनुसार पुराने वाहन को बदलने और नया इलेक्ट्रिक वाहन लेने पर 15 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा।