डेली संवाद, जालंधर। Fraud in Jalandhar: पंजाब के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया की कोठी के ठीक सामने नगर निगम के अफसर के नाम पर 30 हजार रुपए की ठगी हो गई। ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति गन्ने की रेहड़ी लगाता है और ब्याज पर पैसे लाकर रेहड़ी खरीदने निगम मुख्यालय पहुंचा था।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा
मकसूदां के मुस्लिम कालोनी में गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाने वाले रामचंदर को आज नगर निगम के अफसर के नाम पर निगम दफ्तर के ठीक सामने ठग लिया गया। पीड़ित रामचंदर के मुताबिक मुस्लिम कालोनी में वे रहते हैं। मकसूदां में गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाते हैं। कुछ महीने पहले रविंदर नाम के एक व्यक्ति ने उनकी रेहड़ी का चालान किया और 1000 रुपए लिए।
पीड़ित रामचंदर के मुताबिक उसके बाद रविंदर ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताया और तहबाजारी फीस लेता रहा। आज सुबह रविंदर नामक व्यक्ति ने उसे फोन कर नगर निगम मुख्यालय बुलाया। उसने कहा कि निगम की पार्किंग में जब्त की गई एक गन्ने की जूस वाली रेहड़ी खड़ी है, जिसकी नीलामी में 50,000 रुपए में हो रही है। अगर कम कीमत में लेनी है तो वह निगम अफसर से बात कर के उसे 35000 रुपए में दिला देगा।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
पीड़ित रामचंदर ने को रविंदर नामक व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर उक्त रेहड़ी की वीडियो दिखाई। इसके बाद सौदा 30,000 रुपए तय हुआ। रविंदर ने रामचंदर को एक्टिवा पर बैठाकर कचेहरी ले गया और वहां 100 रुपए का एक स्टांप पेपर पर कथित रेहड़ी का सौदा लिखा। रविंदर फिर कचेहरी से रामचंदर को लेकर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया की कोठी के सामने पहुंचा और पीड़ित रामचंदर को वहां इंतजार करने को कहा।
ठग रविंदर खुद नगर निगम की इमारत में चला गया। कुछ देर बाद वह लौटा और बोला कि निगम अफसर अभी थोड़ा व्यस्त हैं, फ्री होंगे तो स्टांप पेपर पर साइन करवा देंगे। उसने रामचंदर को वहीं इंतजार करने को कहा और खुद एक्टिवा लेकर कहीं चला गया। काफी देर बाद जब ठग रविंदर वापस नहीं आया तो रामचंदर ने खोजबीन शुरू कर दी, पता चला कि इस तरह की ऐसे कोई रेहड़ी निगम पार्किंग में खड़ी नहीं है। इसके बाद पीड़ित रामचंदर ने पुलिस थाना-3 में ठगी की शिकायत की है।