डेली संवाद, चंडीगढ़। Dhirendra Shastri Marriage: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों विवादों में हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में अंधश्रद्धा उन्मुलन समिति की ओर से केस दर्ज कराए जाने के बाद विवादों में आए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले है। आपको बता दे कि बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह का यह चौथा साल है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस सामूहिक विवाह में नव दंपतियों को कार और बाइक छोड़ गृहस्थी का सारा सामान दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा
शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। यह बयान उन्होंने बागेश्वर धाम में सोमवार मंगलवार को लगे दिव्य दरबार में दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि हमारी शादी की बाते लंबे समय से चल रही है। उन्होंने कहा कि हम कोई साधु या महात्मा नहीं है हम बहुत ही साधारण इंसान है। हम अपने इष्ट बालाजी के चरणों में रहते है। हमारे ऋषियों की परंपरा में भी बहुत से महापुरुषों ने गृहस्थ जीवन बिताया है। भगवान भी गृहस्थ में ही प्रकट होते हैं।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
इसके आगे उन्होंने कहा कि हम शादी करेंगे और बहुत जल्द करेंगे। इतने लोगों को शादी में आमंत्रित नहीं किया जा सकता इसलिए हम अपनी शादी का लाइव प्रसारण करेंगे। हालांकि शादी किस से करेंगे इस बात का अभी तक उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।
Dhirendra Shastri Marriage – जया किशोरी से शादी करने वाले हैं बागेश्वर महाराज? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद बताई सच्चाई