डेली संवाद, जालंधर/अंब (हिमाचल)। Crime News Jalandhar: जालंधर के संतोखपुरा की रहने वाली 21 साल की लड़की की डेडबाडी हिमाचल प्रदेश के अंब इलाके में मिली है। मृतक लड़की की पहचान उसके माता-पिता ने किया है। घरवालों के मुताबिक मृतक लड़की घर से यह कह कर बाहर गई थी कि उसके सहेली की शादी है। वह शादी में जा रही है। आशंका है कि लड़की की हत्या से पहले रेप किया गया है। फिलहाल पुलिस अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
हिमाचल प्रदेश के अंब पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले अंब उपमंडल के तहत घेबट बेहड़ में मृत मिली युवती की पहचान हो गई है। मृत लड़की का नाम बलजीत कौर (21) निवासी संतोखपुरा जालंधर के रुप में हुई है। मृत युवती के पिता मेहनत मजदूरी करते है। मृतका के पिता ने दिए गए बयान में बताया कि उनकी बेटी दसवीं तक पढ़ी थी। पढ़ाई के बाद घर पर ही रहती थी।
मृत लड़की के पिता के मुताबिक 20 जनवरी को उसके भाई ने बहन को सेकंड हैंड मोबाइल खरीद कर दिया था। 21 जनवरी को युवती अपनी माता को यह कहकर घर से गई थी कि उसकी सहेली की शादी है। उसमें शामिल होने के बाद दो दिन बाद आ जाएगी। लेकिन अंब थाना से 24 जनवरी को उनके पार्षद को फोन आने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो सारी घटना देख परिजनों के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
आईजी सुमेद्धा द्विवेदी, एएसपी प्रवीण धीमान, डीएसपी वसुधा ने घटना स्थल का दौरा कर कई पहलुओं पर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। डीआईजी सुमेद्धा द्विवेदी ने घटना स्थल पर जाकर सारा मुआयना किया। उन्होंने इस मौके पर साथ आए पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
एएसपी प्रवीण ने बताया कि मोबाइल लोकेशन से लडक़ी की शिनाख्त के बाद लाश को परिजनों के पास सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जालंधर से लड़की को अंब लाकर हत्या की गई है। फिलहाल रेप के बारे में पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।