डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को बड़ा झटका देने जा रही है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस लगातार टूट रही है, जबकि भाजपा और अकाली दल के नेता भी बिखरते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर सैंट्रल हलके में कांग्रेसी, भाजपा और अकाली दल के कौंसलर AAP में शामिल होने जा रहे हैं। विधायक रमन अरोड़ा कांग्रेस और भाजपा में लगातार सेंधमारी करने में जुटे हैं। इसी क्रम में विधायक रमन अरोड़ा के नेतृत्व में आज सैंट्रल हलके के कांग्रेसी और भाजपा कौंसलर समेत कई नेता AAP में शामिल होने जा रहे हैं।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
सूत्रों के मुताबिक जालंधर जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर की अगुवाई में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के नेता व कुछ कौंसलर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे। फिलहाल अभी तक किसी भी कौंसलर और नेता का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन आज देर शाम सर्किट हाउस में कांग्रेसी और भाजपा नेता AAP का दामन थाम सकते हैं।