डेली संवाद, पंजाब। Bharat Jodo Yatra In Punjab: पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का पांचवां दिन है। आपको बता दें कि आज भारत जोड़ो यात्रा जालंधर ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए होशियारपुर जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा सुबह आदमपुर से टांडा उड़मुड़ के लिए निकली है, जो होशियारपुर के टांडा में रुकेगी।
ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को यह यात्रा दो चरणों में होगी, जिसमें राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ करीब 23 किलोमीटर पैदल चलेंगे। जालंधर में काला बकरा के पास अवतार रीजेंसी से अपनी तीर्थ यात्रा शुरू करते हुए राहुल गांधी सबसे पहले भोगपुर में रुकेंगे।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की खास बात यह है कि अब यात्रा के समय में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा कारणों और घने कोहरे की वजह से पंजाब पुलिस सुबह 6 बजे यात्रा शुरू करने पर राजी नहीं हुई, जिसके बाद सुबह 7 बजे यात्रा शुरू की गई। गौरतलब है कि दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।
दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार
https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY