डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके (Jalandhar Central) के वार्ड-16 (Ward 16) में 8 जनवरी दिन रविवार को जनता दरबार (Janta Darbar) का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर डा. एस. भूपति, डीसी जसप्रीत सिंह और निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश के साथ प्रशासनिक, पुलिस के उच्च अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे, जो मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
वार्ड-16 के AAP नेता दीनानाथ प्रधान ने बताया कि जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की अगुवाई में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विधायक रमन अरोड़ा के साथ पुलिस और प्रशासन समेत निगम के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे मौके पर ही समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
दीनानाथ प्रधान ने कहा कि भारत नगर में जनता दरबार लगेगा। जहां मौके पर ही पानी, सीवरेज, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सड़क समेत डीसी दफ्तर और पुलिस से जुड़े हर काम का निस्तारण होगा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक पुरा, भारत नगर, चौगिट्टी, एकता नगर, कमल विहार, सूर्या एंक्लेव, बशाीरपुरा समेत आस-पास के इलाकों के लोगों की सभी समस्याओं का हल विधायक मौके पर करेंगे।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
दीनानाथ प्रधान ने वार्ड-16 के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वार्ड-16 स्थित AAP दफ्तर में विधायक रमन अरोड़ा रविवार ही अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाएंगे, जहां लोग अपनी समस्या विधायक को बता कर समाधान करवा सकता है। उन्होंने कहा कि AAP की सरकार लगातार लोगों की समस्याओं को समाधान कर रही है। इसी क्रम में विधायक अब लोगों के घरों में जाकर समस्याओं को दूर कर रहे हैं।
पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज
https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY