डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब की मान सरकार में बंपर सरकारी भर्ती चल रही है। लुधियाना में आज 4000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज कच्चे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। पूरा कार्यक्रम पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में होगा और मनमोहन स्टेडियम में होगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर करीब 2 बजे लुधियाना पहुंचेंगे। सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि वादे के मुताबिक हम नए साल की शुरुआत रोजगार के साथ करने जा रहे हैं.. आज हम लुधियाना में मास्टर कैडर के 3910 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं… मैं पंजाबियों को विश्वास दिलाता हूं कि सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਤੋਂ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ..ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਮਾਸਟਰ ਕਾਡਰ ਦੇ 3910 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ…
ਮੈਂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਉਂਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਸਭ ਦੇ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਹੋਣਗੇ..ਇਸ ਨਵੇਂ ਸਾਲ 'ਚ ਮੇਰੀ ਸਰਕਾਰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ, ਸਿਹਤ, ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇਵੇਗੀ…— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 5, 2023
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
हमने संकल्प लिया है कि इस नए साल में मेरी सरकार रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवसाय को प्राथमिकता देगी। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग में मास्टर कैडर पर चार हजार नियुक्तियां की जाएंगी।अब तक सरकार 25000 युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है।
पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज
https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY