डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य में आगामी खरीफ सीज़न की फसलों और बीजों संबंधी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए कृषि अफ़सरों और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अफ़सरों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
आज प्रातः काल यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि को लाभदायक धंधा बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मनोरथ के लिए किसानों की आय बढ़ाने पर और ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि इसको यकीनी बनाने के लिए राज्य में फ़सलीय विभिन्नता पर अधिक ज़ोर दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार किसानों के साथ सीधे तौर पर बातचीत करके सलाह-परामर्श करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी फ़सल की बुवाई से पहले किसानों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जायेगा। भगवंत मान ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को कहा कि वह किसानों तक सीधी पहुँच करके उनके साथ बातचीत करें और इस सम्बन्ध में सुझाव हासिल करें।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि यूनिवर्सिटी की टीमों को ज़मीनी स्तर पर किसानों के साथ सीधे तौर पर मिलना चाहिए और फ़सली चक्र के बारे उनकी राय लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब में अब खेती सम्बन्धी कोई भी नीति किसानों और अन्य सम्बन्धित पक्षों के सलाह-मशवरे से तैयार करके लागू की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO
https://youtu.be/FYN4FTf88dI