डेली संवाद, चंडीगढ़। Guru Gobind Singh Jayanti 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज दसमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भारत और दुनिया भर में बसने वाले पंजाबियों को बधाई दी।
सिखों के दसवें गुरू और ‘खालसा पंथ’ के संस्थापक श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू साहिब ने अपने जीवन काल के दौरान प्रेम, एकजुटता और सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस
भगवंत मान ने कहा कि गुरू साहिब ने 1699 में खालसा पंथ की सृजना करके न्याय, समानता, सामाजिक कल्याण और मानव अधिकारों की रक्षा के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ख़ुद को कुर्बान करने के लिए सदा तैयार रहने वाली कौम तैयार की। उन्होंने लोगों को श्री आनन्दपुर साहिब में खालसा पंथ की सृजना करने वाले महान ‘‘संत सिपाही’’ की शिक्षाओं और समृद्ध विरासत पर चलने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
मुख्यमंत्री ने लोगों को श्री गुरु गोबिन्द सिंह द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए आदर्श और समानता वाले समाज की सृजना करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। भगवंत मान ने लोगों को धर्म-निरपेक्षता की सदियों पुरानी परम्पराओं को बरकरार रखने के साथ-साथ मानव अधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित बनाने के लिए गुरू जी के बेमिसाल योगदान को याद करवाया, जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार समेत सब कुछ कुर्बान कर दिया।
पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO
https://youtu.be/FYN4FTf88dI