डेली संवाद, नई दिल्ली। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश किया। यात्रा के दिल्ली पहुंचने के बाद सोनिया गांधी शनिवार को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं और कुछ दूरी तक पैदल भी चलीं। तस्वीर में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की एक इमोशनल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे उनसे जो प्यार मिला, उसे मैं देश के साथ साझा कर रहा हूं। सोनिया गांधी राहुल को गले लगाती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में राहुल गांधी पीछे से अपनी मां सोनिया गांधी को थामे और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी और RSS की नीति नफरत और डर फैलाना है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी तरह हर भारतीय को प्यार फैलाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए। आज की पदयात्रा बदरपुरू बॉर्डर से शुरू हुई और लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद कुछ दिनों का ब्रेक होगा और फिर तीन जनवरी को यात्रा शुरू होगी।
ਸਾਫਟਵੇਅਰ ਇੰਜੀਨੀਅਰ 5 ਲੱਖ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਛੱਡ ਬਣਿਆ ਸੰਤ
https://youtu.be/UlJ78LTwWnA