डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने सरकार द्वारा पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज ही नहीं रही है। उनका कहना है कि गैंगस्टर अमीरों को निशाना बनाते थे लेकिन अब वे गरीबों को निशाना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
इसी के साथ उन्होंने कहा कि गैंगस्टरवाद के डर से पंजाब के उद्योग पंजाब छोड़कर यूपी जा रहे हैं। उनका कहना है कि व्यापारी वर्ग सरकार की नीतियों से तंग आकर यहां से निकल रहा है। उनका कहना है कि उद्योग चले गए तो पंजाब की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार फेल हो गई है। पंजाब में भगवंत मान लोगों की सुध नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि केजरीवाल ने पंजाब के सभी शीर्ष पदों पर अपने कार्यकर्ता लगा रखे हैं।
इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपने अधिकारियों को रियल एस्टेट की रेग्युलेटरी पर लगा दिया है। उनका कहना है कि दिल्ली के अधिकारियों को पंजाब पर थोपा जाता है। केजरीवाल ने पंजाब की अचल संपत्ति पर नियंत्रण के लिए अपना अधिकारी नियुक्त किया है।
ਸਾਫਟਵੇਅਰ ਇੰਜੀਨੀਅਰ 5 ਲੱਖ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਛੱਡ ਬਣਿਆ ਸੰਤ
https://youtu.be/UlJ78LTwWnA