डेली पंजाब, पंजाब। Punjab News: गुजरात के बाद पंजाब देश में बेहतर कानून व्यवस्था वाला दूसरा राज्य बन गया है। पंजाब पुलिस ने देश के सभी राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पहले स्थान पर गुजरात, दूसरे स्थान पर पंजाब और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश को दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
इसक साथ ही पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसके लिए सभी पंजाबियों और पूरी पंजाब पुलिस फोर्स को बधाई दी और कहा कि पंजाब ने 2022 में भी अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। साथ ही डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस हर साल बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस और राज्य के लोगों ने मिलकर शांति बनाए रखने में सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
देश विरोधी ताकतों ने करारा जवाब दिया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2023 में भी पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को गैंगस्टर व नशों से मुक्त राज्य बनाने का जो लक्ष्य दिया है उसे पूरा करने के लिए पंजाब पुलिस लगातार लगी हुई है।
जिस दिन शाहरुख़ खान मिल गया, उसे जिंदा जला देंगे, देखें एक संत का गुस्सा..
https://youtu.be/rQ41ecuEqLs