डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (Amrinder Singh Raja Warring) को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसे लुधियाना पुलिस ने मोगा निवासी अमृतपाल सिंह महोन नाम के शख्स के खिलाफ दर्ज किया है। एसीपी सुमीत सूद के बयान पर थाना डिवीजन नंबर 5 में यह मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप
आपको बता दे कि बता दें कि कल पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने एक बयान में कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा था कि मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले की पार्टी कांग्रेस के नेता न कभी डरे हैं और न ही डरेंगे।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
इसी के साथ ही उन्होंने कहा था कि पंजाब के हालात तालिबानी राज जैसे है जबकि पुलिस कुछ भी नहीं कर रही। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार पर जमकर हमले किए थे।
कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें
https://youtu.be/kbhE9fywr2A