डेली संवाद, जालंधर। Crime News Jalandhar: पंजाब के जालंधर से ब़डी खबर है। जालंधर से खबर सामने आ रही है कि यहां एक कुछ लड़कियों ने मिलकर एक लड़के का यौन शोषण किया है। कहा जा रहा है कि लड़कियों ने लड़के का शारीरिक शोषण कर बाद में छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया
सूत्रों के अनुसार जालंधर-कपूरथला रोड स्थित लेदर कांप्लैक्स में एक युवक का कुछ कार सवार लड़कियों ने अपहरण कर शारीरिक शोषण किया है। कहा जा रहा है कि युवक को किडनैप कर उसके साथ लड़कियों ने बारी-बारी से शारीरिक शोषण किया।
लेदर कांपलैक्स फैक्टरी में काम करने वाले पीड़ित युवक ने बताया कि गाड़ी में मौजूद 4 लड़कियों द्वारा उससे पता पूछा गया और जब वह पता बताने लगा तो इस दौरान उसे जबरदस्ती कार में बिठाया और बेहोश कर अपने साथ ले गई और बाद में उसका शारीरिक शोषण कर छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप
हालांकि इस संबंध में अभी तक जालंधर पुलिस ने कुछ भी नहीं बता रही है। पुलिस के मुताबिक एसी कोई घटना जालंधर में नहीं हुई हैष लेकिन इस घटना की चर्चा पूरे जालंधर में है। हालांकि डेली संवाद इस खबर की पुष्टि नहीं करता है और न ही इस घटना को लेकर किसी तरह का कोई पुलिस मामला दर्ज हुआ है।
जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने
https://youtu.be/54UlOV6v-Q4