डेली संवाद, जालंधर। Congress Politics: पंजाब में नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब खुद को संगठित करने के लिए नए सिरे से जिला प्रधानों के नाम की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया
जालंधर शहरी से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी को प्रधान बनाया गया है। जबकि जालंधर देहात का प्रधान विधायक हरदेव लाडी को बनाया है। हरदेव लाडी पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खासमखास है। जबकि राजिंदर बेरी कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के काफी करीबी बताए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध
विधानसभा चुनाव में राजिंदर बेरी चुनाव हार गए थे। हालांकि जालंधर वेस्ट से चुनाव हारने वाले कांग्रेसी नेता सुशील रिंकू को पार्टी कहां एडजस्ट करती है, इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि सुशील रिंकू को पहले जिला प्रधान बनाए जाने का आफर था, लेकिन रिंकू ने मना कर दिया था।
पढ़ें नए प्रधानों के नाम की लिस्ट
जालंधर में पार्षद पति की गिरफ्तारी से गुस्साए कांग्रेसियों ने घेरा पुलिस थाना, जबरदस्त हंगामा
https://www.youtube.com/watch?v=_wv2CfltDAY