डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election: सवतंत्र भारत के पहले मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरन नेगी का आज सुबह निधन हो गया है। सरन नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के रहने वाले थे। उन्होंने आजादी के बाद से अब तक हर चुनाव में मतदान किया है।
इतना ही नहीं, उन्होंने अपने निधन से तीन दिन पहले 2 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाला था। उनके लिए चुनाव आयोग ने रेड कारपेट बिछाई थी।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
उनके निधन पर भारतीय चुनाव आयोग ने दुख जाहिर किया है। चुनाव आयोग ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता ही नहीं थे, वह लोकतंत्र में हद से ज्यादा आस्था रखने वाले व्यक्ति भी थे। चुनाव आयोग ने श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। हम राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए सदा आभारी हैं।’
Not just first voter of Independent India,but a man with exceptional faith in #democracy.
ECI mourns the demise of Shri Shyam Saran Negi. We are eternally grateful for his service to the Nation. https://t.co/IdmJFXXhFf
— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 5, 2022
ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला
आपको बता दे कि नेगी ने स्वतंत्र भारत में अपना पहला वोट 23 अक्टूबर 1951 को कल्पा मतदान केंद्र में डाला था। उन्होंने अब तक 34 बार वोट डाले हैं, जो 2 नवंबर को उनका आखिरी मतदान बन गया।
PM Modi ਦਾ Punjab ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾਊ ਵਿਰੋਧ – ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ
https://youtu.be/qFAGWG8Z9VA